Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

डीवीसी तुबेद कोयला खान में डीजीएमएस ने किया दौरा

Advertisement

लातेहार। डीवीसी तुबेद कोयला खान में डीजीएमएस (खान सुरक्षा महानिदेशालय)  ने दौरा किया. वरिष्ठ महा प्रबंधक अरविन्द कुमार ठाकुर ने डीजीएमएस का स्वागत किया.  डीजीएमएस के अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से डीवीसी तुबेद कोयला खान में चल रहे कार्यों कि जानकारी ली एवं तुबेद कोयला खान का निरिक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने माइंस जे जुड़े सभी कर्मचारियों से सुरक्षा प्रोटोकाल, एसओपी एवं सभी सम्बंधित कागजातों कि जानकारी ली. उन्‍होने  खदान सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

Advertisement

डीजीएमएस द्वारा डीवीसी तुबेद कोयला खान में चल रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं अधिकारियों को सुरक्षा के प्रति सचेत रहने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए भी निर्देश दिया.  बता दें कि डीजीएमएस भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन एक नियामक एजेंसी है. यह खानों (कोयला, धातु और तेल-खानों) में कार्यरत व्यक्तियों की व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण से संबंधित मामलों में कार्य करती है. इस मौके पर डीवीसी के उप महाप्रबंधक (खनन) मिथिलेश कुमार, उप महाप्रबंधक अलेक्जेंडर कुजूर, उप महाप्रबंधक (खनन) दीपक कुमार, उप महाप्रबंधक एस दास के अलावा सभी खान प्रबंधक व डीवीसी एवं एमडीओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

Advertisement

इसके पूर्व छह अगस्‍त को डीवीसी तुबेद कोयला खान में अध्यक्ष  ( सीएसीएलबी) सुरेंद्र कुमार पांडेय ने दौरा किया. वरिष्ठ महा प्रबंधक श्री अरविन्द कुमार ठाकुर ने अध्यक्ष श्री पांंडेय का स्वागत पौधा देकर किया. श्री पांडेय के साथ दिलीप कुमार चक्रबर्ती, सदस्य मजदूर संघ एवं मुकेश पॉल सिंह तोमर, एलइओ गया भी उपस्थित थे. श्री पांडेय ने  पीपीटी के माध्यम से डीवीसी तुबेद कोयला खान में चल रहे कार्यों कि जानकारी ली एवं तुबेद कोयला खान का निरिक्षण भी किया. प्रबंधक खनन शैलेन्द्र कुमार ने पीपीटी के माध्यम से डीवीसी तुबेद कोयला खान के कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!