dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
खेलझारखंडलातेहार

लातेहार में दीपावली की धूम, बाजारों में उमड़ी भीड़

दीये और सजावट के सामान की जमकर हुई खरीदारी

लातेहार। दीपावली को लेकर लातेहार शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है. त्योहार की रौनक से बाजार गुलजार हैं और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और बाजारों में दुकानों पर सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है. दीपावली के मद्देनजर लोग अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें, झालर, फूल-मालाएं, सजावटी सामान और अन्य पूजन सामग्री खरीदते नजर आए.  जगह-जगह लगी दुकानों पर मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां और बम-पटाखों की भी जमकर खरीदारी हुई. बाजार में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग अपने परिवार के साथ बाजार पहुंचकर त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं। चारों ओर सजी दुकानों और खरीदारों की भीड़ से लातेहार में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!