dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
लातेहार

21 वें स्‍थापना दिवस पर एसएसबी के जवानों ने 20 यूनिट रक्‍तदान किया

लातेहार।  सशस्त्र सीमा बल की 32वीं बटालियन के 21वें स्थापना दिवस  पर डालडा फैक्ट्री स्थित बटालियन मुख्यालय में शनिवार को रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया. सुबह से ही रक्तदान शिविर को लेकर जवानों में खास उत्साह था.  एक के बाद एक जवान जांच टेबल पर पहुंचते गए और रक्तदान करते गए. जब गिनती हुई तो आंकड़ा ठीक 20 पहुंचा. शिविर में ब्लड बैंक की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मशीला चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहीं. उन्होंने रक्तदान से पहले जवानों की जांच की और रक्तदान के बाद उन्हें सावधानियों की जानकारी दी. डॉ. चौधरी ने कहा, रक्तदान महादान है. आपका दिया एक यूनिट रक्त तीन जिंदगियां बचा सकता है.  इससे शरीर कमजोर नहीं होता, बल्कि नया खून बनता है और दिल भी स्वस्थ रहता है. उन्होंने कहा कि एसएसबी के जवानों ने वर्दी के साथ-साथ इंसानियत की भी मिसाल पेश की है. सीमा पर देश की सेवा और यहां समाज की सेवा, दोनों ही काबिले तारीफ हैं. इस दौरान बटालियन के अधिकारियों ने कहा कि स्थापना दिवस सिर्फ परेड और समारोह का दिन नहीं है, यह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का दिन है.  इसी सोच के साथ इस बार रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में रक्तदान करने वाले सभी जवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. पूरे कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारी, जवान और ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!