लातेहार
निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने सीएम का पुतला दहन किया


लातेहार। जनजातीय समाज की मुखर आवाज एवं युवा नेत्री निशा भगत के आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय गेट के समीप झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कार्यसमिति सदस्य सह मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ने किया. कार्यक्रम का मार्गदर्शन
जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं है. निशा भगत ने जिस प्रकार आत्महत्या की वह जांच का विषय है. वह बंगलोर में नौकरी कर रही थी, बावजूद इसके उसने झारखंड की आदिवासी आवाज को मुखर उन्हे दिलाने के लिए राजनीति शुरू की.
कार्यक्रम में जिला प्रभारी पंकज कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, अनिल सिंह, जिला महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, जिला मंत्री पवन गुप्ता, ध्रुव कुमार पांडेय, मुकेश पांडेय, आशा देवी, विष्णुदेव गुप्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहारा, रितेश कुमार, अवधेश चंद्रवंशी, पिंटू रजक, सौरभ पांडेय, सोनू कुमार सिंह, राम गणेश सिंह, भगवत सिंह, नागमणि कुमार, संतोष कुमार पांडेय एवं गिरधारी पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
