लातेहार
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिफ्तार


लातेहार। जिले के हेरहंज थाना कांड संख्या 07/26 दिनांक 23/01/2026 बीएनएस की धारा 17/18/19 एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त ननकु गंझु (38) वर्ष, पिता सुरज गंझु, ग्राम मारी टोला पांडरम, थाना- हेरहंज, जिला लातेहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गंझू पर मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप है. बता दें कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले में अफीम एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है और थानों में दर्ज आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत 31 मई को ननकु गंझू को गिरफ्तार किया गया है.
