Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

डीवीसी ने मनायी डा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती

लातेहार। 14 अप्रैल को डीवीसी तुबेद कोयला खान, परिसर मे संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर  की 135 वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर  वरिष्ठ महाप्रबंधक (खनन) व परियोजना प्रधान अरविन्द कुमार ठाकुर, वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) एस.डी.सिंह, ,प्रबंधक (खनन) प्रतीक लामा, अमित चक्रपाणि, शैलेन्द्र कुमार, जय प्रकाश, प्रबंधक (मानव संसाधन) रवि प्रकाश तिवारी व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने संविधान निर्माता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया. मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहब के  जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं. समारोह में परियोजना प्रधान ने सभी कर्मचारियों से डॉ अंबेडकर  के आदर्शों-शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो  को अपने जीवन में अपनाने  और एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान करने की अपील की. कार्यक्रम में सभी लोगों को बाबा साहब के जीवन से संबंधित विडियो दिखाया गया और उनके विचारों से अवगत कराया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!