maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

जून माह में हुई 11 सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की हुई मौत

All departments should work in coordination to reduce road accidents: Deputy Commissioner

लातेहार। जिला परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले जून माह में कुल 11 सड़क दुर्घटनायें दर्ज की गयी है. इन 11 सड़क दुर्घटनाओं में कुल आठ लोगों की जान गयी है. जबकि बड़ी संख्‍या में लोग गंभीर व सामान्‍य रूप से घायल हुए हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने ये आंकड़े गुरूवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रखी. उपायुक्त ने इन आंकड़ों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों की प्रगति, सड़क सुरक्षा संबंधी पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने जिले में चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया. जिन स्थलों पर बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां विशेष सुरक्षा उपाय करने एवं नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने का निर्देश दिया. विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने को कहा.  बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी,लातेहार दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ सुलेमान मुण्डरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!