green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
बरवाडीह

पीटीआर में हथनी की मौत, विभागीय जांच शुरू

लातेहार।  पलामू टाइगर रिजर्व ( पीटीआर) के उत्तरी प्रमंडल के बेतला वन क्षेत्र में एक हथनी की मौत हो गयी है.  बता दें कि पिछले पांच-छह दिन पूर्व हाथियों के बीच बेतला पार्क के रोड नंबर- 3 के बोतिया जंगल में संघर्ष हुआ था. इस संघर्ष में एक हथनी गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

विज्ञापन

घायल हथनी पर नजर रखने के लिए पलामू व्याघ्र परियोजना, उत्तरी प्रमंडल, मेदिनीनगर के उप निदेशक के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी. टीम विगत चार दिनों से लगातार उसकी निगरानी कर रही थी.

विज्ञापन 

पशु चिकित्सक डॉ. फरहत जब्बार और डॉ. सुनील कुमार द्वारा घायल हथनी का उपचार भी किया जा रहा था. लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही. सभी प्रयासों के बावजूद घायल हथनी को बचाया नहीं जा सका और शनिवार को हथनी की मौत हो गई.

विज्ञापन Rani shiwani poltry

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!