dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
झारखंड

पीड़ि‍तों के साथ मानवीय व्‍यवहार सुनिश्चित करें: डीआइजी

लातेहार। पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने जिले के मनिका थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, हाजत, आगंतुक पंजी, लंबित कांडों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था सहित अन्य कार्यो की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने थाना आने वाले मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा पीड़ितों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने की भी नसीहत दी. उन्होंने भ्रामक सूचना एवं अफवाहों जैसी बातों को गंभीरता से लेते हुए इसका सत्यापन करते हुए संबंधित अराजक तत्वों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. डीआईजी ने विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए टीमवर्क के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. डीआईजी ने थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती करने, संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने, सूचना तंत्र को और मजबूत करने, थाना स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन करने, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंट  व कुर्की की ससमय तामिला कराने का निर्देश दिया. साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूकता करने और तकनीकी साक्ष्यों के सुदृढ़ संकलन भी बाते कही. थाना कर्मियों को अनुशासन, समयपालन और जनता के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी.निरीक्षण के मौके पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, पुलिस निरीक्षक दुलार चौड़े सहित थाना के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!