लातेहार। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं थाना चौक स्थित नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने पौधरोपण किया. मौके पर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके. उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. इससे पहले नगर पंचायत लातेहार के द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की गई.बैठक में कचरा के पृथक्करण के बारे में जानकारी एवं अन्य जानकारियां दी गई. मौके पर नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा, वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, शब्बू परवीन, मुस्तरी बीबी, विमला देवी, इंद्रदेव उरांव समेत कई वार्ड पार्षद और आजाद खान आदि मौजूद थे.