लातेहार। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष शीला देवी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है. शनिवार को उन्होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में झामुमो के प्रशिक्षण शिविर में झामुमो ज्वाईन किया. झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय व जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने उन्हें अंग वस्त्र और बुके भेंट कर झामुमो में स्वागत किया. बताया जाता है कि शीला देवी ने अपने 21 समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन किया है.
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा में वह मान सम्मान नहीं मिल पा रहा था, जिसकी वे हकदार थीं. इस कारण उन्होने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था. उन्होने झामुमो का दामन थामने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन का काम करेगीं और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलायेगीं. मौके पर झामुमो नेता बिलासी टोपनो मौजूद थीं.