WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

दो अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, एसवीएम के दो शिक्षक रेफर

सरस्‍वती विद्या मंदिर के दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के राजहार मोड़ स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर व धर्मपुर के विशुनपुर मोड़ के पास हुए सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक घायल हो गये हैं. इनमें दो की हालत काफी गंभीर है. उनका सदर अस्‍पताल, लातेहार में प्राथमिक इलाज कर रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुुुुसार पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास दो मोटरसाइकिल की टक्‍कर में तीन युवक घायल हो गये. पंचमुखी मंदिर समिति के राहुल प्रसाद (आरपीडी) एवं अन्‍य स्‍थानीय लोगो की मदद से उन्‍हें एक टेंपो से सदर अस्‍पताल भेजा गया. यहां घायल हुए सरस्‍वती विद्या मंदिर रेलवे स्‍टेशन के शिक्षक मुकेश कुमार सिन्‍हा (बाइपास रोड) और रमेश कुुुुमार (रेलवे स्‍टेशन) का प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया गया है. जबकि दूसरे मोटरसाइकिल में सवार घायल पाखा डुमर, लोहरदगा के सहजा असुर का सदर अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है. जबकि शहर के धर्मपुर के बिशुनपुर मोड़ के शिव मंदिर के पास एक वाहन की चपेट में आ जाने से विजेंद्र उरांव (ग्राम सेरक) घायल हो गया. उसका भी सदर अस्‍पताल में इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष नवीन कुमार सिन्‍हा सदर अस्‍पताल पहुंचे और चिकित्‍सकों से घायलों का हालचाल लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा के निर्देश पर सदर थाना पुलिस घटना स्‍थल पहुंच कर स्थित‍ि का मुआवना किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!