WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍य

बालूमाथ रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी डीरेल: बीसीबीएम कोयला साइडिंग पर हुआ हादसा, दो बोगियां पटरी से उतरीं, आवागमन प्रभावित.*

बालूमाथ (लातेहार)।  धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन स्थित बालूमाथ रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को बड़ा रेल हादसा टल गया. बीसीबीएम रेलवे कोयला साइडिंग पर एक मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई. इस घटना में मालगाड़ी की दो बोगियां चार नंबर पटरी से नीचे उतर गईं. जिससे इस लाइन पर रेल आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई. घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे.



सूचना मिलते ही हरकत में आया रेलवे प्रबंधन.

मालगाड़ी के डीरेल होने की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रबंधन ने तत्काल धनबाद रेल मंडल के वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी. धनबाद रेल मंडल के टीआई संजय कुमार ने बताया कि पटरी से उतरी बोगियों को वापस ट्रैक पर लाने के लिए बरवाडीह जंक्शन से यार्ड की गाड़ियां और तकनीकी टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि यार्ड कर्मियों और रेलवे इंजीनियरों की मदद से राहत और बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है. अधिकारियों को उम्मीद है कि कुछ घंटों के भीतर चार नंबर पटरी पर रेल परिचालन बहाल कर दिया जाएगा, जिससे माल ढुलाई व्यवस्था सामान्य हो सकेगी.

जांच में जुटे कई विभाग.

घटना के बाद रेलवे विभाग के आईटी, पीडब्ल्यूआई, ओएचई, स्टेशन मास्टर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. सभी संबंधित विभाग संयुक्त रूप से डीरेलमेंट के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं. प्राथमिक स्तर पर तकनीकी खामी, पटरी की स्थिति या लोड से संबंधित कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि रेलवे की ओर से आधिकारिक तौर पर किसी कारण की पुष्टि नहीं की गई है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मालगाड़ी किन कारणों से पटरी से उतरी. फिलहाल सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!