WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीह

कब्रिस्तान निर्माण कार्य के लिए किया गया भूमि पूजन

लातेहर। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की अनुशंसा पर स्वीकृत बभंडी कब्रिस्तान निर्माण योजना का रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह एवं उप मुखिया सुनीता देवी उपस्थित रहे. भूमि पूजन की रस्म चर्च के फादर राजेश बारला, और फादर सीबी द्वारा विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न कराई गई. इस अवसर पर उपस्थित जिला परिषद संतोषी ने कहा कि विधायक श्री सिंह के सार्थक पहल से कब्रिस्तान के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध होगी तथा लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी. कार्यक्रम में कमलेश सिंह, असलम अंसारी, अंतु प्रसाद सोहेल राणा एस बारला सहित कई ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने योजना के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की अपेक्षा व्यक्त की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!