WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

बस और टैंकर की टक्‍कर में चालक समेंत आधा दर्जन यात्री घायल

लातेहार। राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ 75 में गुरूवार को हुई एक सड़क हादसे में दो वाहनों के चालक समेंत आधा दर्जन से यात्री घायल हो गये. घटना जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के अमझरिया घाटी के हॉट मिक्सिंग प्लांट के पास घटी है. यहां चतरा से रांची जा रही चंचल नामक यात्री बस (जेएच 01एफबी0737) और टैंकर (एनएल 01 एएफ 3180) की आमने-सामने टक्कर हो गई. k ayurweda.jpg nइस हादसे में दोनों वाहनों के चालक केबिन में फंस गए. स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया. बस चालक को इलाज के लिए कुडू स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जबकि टैंकर चालक समीर अंसारी को चंदवा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वह यूपी प्रतापगढ़ का रहने वाला है.  हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री भी घायल हुए हैं. घायलों में चंदवा के जितेंद्र कुमार, महेश्वर साव, हीरा देवी आदि के नाम शामिल है. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों चालकों को रिम्स रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को हाइड्रा मशीन के मदद से सड़क से हटाया. चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि दोनों वाहनों को सड़क किनारे से हटा कर यातायात दुरूस्त कर दिया गया है और घायलों का ईलाज किया जा रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!