


इसके पश्चात महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर समारोह को यादगार बना दिया. रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा के बीच एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. समारोह में सामाजिक महत्व के साथ नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी स्पष्ट रूप से देखने को मिली. कार्यक्रम को सफल बनाने में दर्जनों महिलाओं की सराहनीय उपस्थिति रही. 