dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
झारखंड

पारदर्शी व शांतिपूर्ण मतगणना संपन्‍न कराना पहली प्राथमिकता: उपायुक्‍त

लातेहार। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई. उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के मतगणना चरण को पूर्ण पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.  उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं मतगणना कार्य में संलग्न कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, सतर्कता एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न कराया जाए.  उन्होंने मतगणना हॉल में प्रवेश व्यवस्था, पहचान पत्र जांच, पास प्रणाली तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। परिसर के अंदर एवं बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.  किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. ब्रीफिंग के दौरान मतगणना में प्रतिनियुक्त होने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए. मौके पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पुलिस पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!