mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंड

कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर स्थापना सह प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम का शुभारंभ

लातेहार।  सदर प्रखंड के  हेठपोचरा ग्राम स्थित शिव मंदिर में मंदिर स्थापना सह प्राण प्रतिष्‍ठा सह आंशिक पुनर्निर्माण कार्य का तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूवार से कलश यात्रा के साथ किया गया.   कलश यात्रा में सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मंदिर परिसर से गाजे-बाजे एवं हर हर महादेव के जयघोष के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सूखी नदी तट तक पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्‍चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. मौक पर वेदिक मंत्रोच्‍चारण यज्ञाचार्य अनिल मिश्रा के द्वारा किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्‍य यजमान दिनेश प्रसाद मौजूद थे. इसके बाद  कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया. कलश यात्रा में जिप सदस्‍य विनोद उरांव,  उमेश पाठक, लाल शंभू नाथ शाहदेव, विनोद महलका, मुरली अग्रवाल, गोविंद साह, भगवान साहू, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, मुखिया रामजी सिंह अखिलेश प्रजापति, शंभू प्रसाद, दिलीप कुमार प्रसाद,पीतांबर, दिनेश प्रसाद, राजू प्रसाद, लाल आशीष नाथ शाहदेव, लाल अभिषेक नाथ शाहदेव, लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव, अनुप कुमार, कैलाश ठाकुर, लखन साह, उपेंद्र प्रसाद, अनुज प्रसाद, पंकज कुमार ठाकुर, मनोज प्रसाद, सुधीर प्रसाद, दिलचंद सिंह, सचिन सिंह, पीतांबर सिंह, कर्मदेव सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, प्रकाश सिंह, बलराम प्रसाद, रिंकू प्रसाद, कुंदन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. मंदिर समिति के अनूप प्रसाद ने बताया कि 27 फरवरी को वेदी पूजन, प्रतिमा संस्कार एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा. जबकि 28 फरवरी को  प्रतिमा स्थापना, हवन एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा. जबकि संध्‍या साढ़े छह से रात्रि ढाई बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. इसमें व्‍यास प्रद्यूमन सम्राट यादव एवं शिवकुमार यादव अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!