लातेहार। मंगलवार की देर शाम जिले के हेरहेंज थाना क्षेत्र के नवादा ग्राम के पास कोयला का परिहवन करने वाली एक हाइवा में अचानक आग लग गई. इसमें हाइवा पूरी तरह जल गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद हेरहंज पुलिस मौक पर पहुंची है. अभी तक हाइवा में आग लगने के कारणो का पता नहीं चल पाया है.
आग हाइवा में कैसे लगी, क्या यह एक हादसा है या किसी अपराधी संगठन में उसमें आग लगायी है, इसकी जांच पुलिस कर रही है.