WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

भारत गैस सिलिंडिर की होम डिलीवरी पर मांगा जा रहा है नाजयज रूपया

Advertisement

महुआडांड़ (लातेहार) गैस सिलेंडर की टंकी की होम डिलीवरी करने के नाम पर महुआडांड प्रखंड स्थित महुआ भारत गैस एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है. यह आरोप स्‍थानीय कई उपभोक्‍ताओं ने लगाया है. होम डिलीवरी के नाम पर महुआ भारत गैस एजेंसी में कार्यरत कर्मी खुलेआम वसूली कर रहे हैं.

Advertisement

ये वसूली 20 रूपये से 50 रूपये तक की जा रही है. ग्रामीण इलाकों में तो यह वसूली 50 से लेकर 100 तक किया जा रहा है. लोगों को समझ में नही आ रहा है कि इसकी शिकायत करें तो कंहा करें, जिससे इस अवैध वसूली पर रोक लगे. स्‍थानीय लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी व जिला आपूर्ति पदाधिकारी से इस पर लगाम लगाने की मांग की है. इधर, इस संबंध में महुआ भारत गैस एजेंसी के प्रो. इमरान खान से दूरभाष पर बात करने का प्रयास किया तो उन्‍होने फोन रिसिव नहीं किया.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!