Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे सरकार: रवि कुमार

लातेहार। सामाजिक सह सूचना का अधिकार कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने कहा कि वे शुरू से ही सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते रहे हैं और आगे भी इस कानून को लागू कराने के लिए आवाज बुलंद करते रहेंगे. श्री डे ने हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है. रवि डे ने कहा कि प्रेस व पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्‍तभं माना जाता है. ऐसे में पत्रकारों के साथ ऐसा अमानवीय व्‍यवहार बहुत ही निंदनीय है. पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर समाचार एकत्रित करते हैं और उसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं.  इस जोखिम भरे कार्य के दौरान कई बार पत्रकारों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है. उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों के हर आंदोलन में शामिल रहे हैं और आगे भी कदम से कदम मिलाकर उनके साथ चलने का कार्य करेंगे. उन्होंने इस मारपीट की घटना की जांच कराने एवं दोषियों को सजा दिलाने की मांग की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!