Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
देशराज्‍य

भारत-पाक के बढ़ते तनाव के कारण आइपीएल स्‍थगित

SHUBHAM SANWAD, DELHI

भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आइपीएल स्‍थगितइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. बीसीसीआई शुक्रवार को आयोजित एक आपाातकालीन बैठक में इसका फैसला लिया गया है. अब तत्काल प्रभाव से कोई भी आईपीएल मुकाबला आयोजित नहीं किया जायेगा. बता दें कि आठ मई को धर्मशाला में प्रस्तावित पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के कारण बीच में ही रद्द कर दिया गया था. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को तत्काल खाली कराया गया और खिलाड़ियों को एक विशेष ट्रेन से दिल्ली भेजा था. बोर्ड ने स्‍पष्‍ट  किया है कि फिलहाल विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित उनके घर भेजना उनकी पहली प्राथमिकता है. बोर्ड ने बताया कि शेष टूर्नामेंट कब और कैसे होगा, इसकी घोषणा हालात सामान्य होने के बाद की जायेगी. आईपीएल 2025 में आठ मई तक कुल 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!