WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

पंचतत्‍व में विलीन हुए जनसंघी गोपाल उपाध्‍याय

Advertisement

लातेहार। व्‍योवृद्ध जनसंघी गोपाल उपाध्‍याय बुधवार को पंचतत्‍व में विलीन हो गये. बता दें कि मंगलवार को इलाज के दौरान सदर अस्‍पताल, लातेहार में उनकी मौत हो गयी थी. बुधवार को उनके बानपुर स्थित आवासीय परिसर से अंतिम यात्रा निकाली गयी. शहर के चटनाही स्थित औरंगा नदी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया. उनके ज्‍येष्‍ट पुत्र प्रमोद उपाध्‍याय ने मुखाग्नि दी. मौके पर उनके पुत्र प्रभात उपाध्‍याय व प्रदीप उपाध्‍याय समेंत उनके कई नाते-रिस्‍तेदार मौजूद थे. उनके अंतिम यात्रा में काफी संख्‍या में लोगों ने भाग लिया और उन्‍हें नम आंखों से विदायी दी.

Advertisement

मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्‍ण सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे, महामंत्री बंशी यादव, आनंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह व अमरजीत सिंह, गोविंद प्रसाद, पूर्व जिप सदस्‍य महेश सिंह, बलिराम सिंह, अधिवक्‍ता सुनील कुमार, नरोत्त्तम पांडेय, पंकज कुमार, बासुदेव पांडेय,संतोष रंजन, विक्रांत सिंह, बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद, पत्रकार आशीष टैगोर, मनीष उपाध्‍याय, चंद्रप्रकाश सिंह के अलावा  बसंत भगत, सुदामा प्रसाद गुप्‍ता, कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, निवर्तमान वार्ड पार्षद जीतेंद्र पाठक, मनोज प्रसाद गुप्‍ता, रजनीश सिंह, अशोक कुमार महलका, निर्मल कुमार महलका, उमेश प्रसाद गुप्‍ता, अंंकित पांडेय, शंभू प्रसाद,

Advertisement

अनि‍रूद्ध प्रसाद, पारसनाथ उपाध्‍याय, इंदल उपाध्‍याय, प्रियरंजन प्रसाद गुप्‍ता, दीपक प्रसाद साहु, निर्दोष प्रसाद गुप्‍ता, ललन सिंह, विवेक सिन्‍हा, अमर विश्‍वकर्मा समेंत कई लोग मौजूद थे. बता दे कि गोपाल उपाध्‍याय जनसंघ के समय से ही भाजपा से जुड़े थे.  आपातकाल के समय भी वे सक्रिय थे. अन्‍य जनसंघी व आरएसएस कार्यकर्ता व नेताओं के साथ उन्‍हें भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उन्‍हें ढुंढ़ रही थी, लेकिन वे अपने साथियों के साथ अंडरग्राउंड हो गये थे. वे आजीवन जनसंघ व भाजपा के एक सच्‍चा सिपाही बन कर रहे. उन्‍हें कई बार भाजपाइयों ने सम्‍मानित भी किया है. भाजपा जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह व उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे ने कहा क‍ि भाजपा ने अपना एक अभिभावक खो दिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!