IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

किसानों के बीच किया गया जीराफूल धान के बीज का वितरण

लातेहार। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने जिले के महुआडांड़ क्षेत्र में जीराफूल धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू कर दी है. उपायुक्त के निर्देश पर महुआडांड़ में महुआडांड़ प्रखंड में जीराफूल धान खेती बढ़ावा देने के लिए फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से कृषकों के बीच जीराफूल धान बीज वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया. k ayurweda.jpg nबता दें कि उपायुक्‍त के पहल पर चालू वर्ष 2025-26 में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 1500 एकड़ में जीराफूल धान की खेती प्रस्तावित है. कृषकों के साथ जेएसएलपीएस, फार्मा प्रोड्यूसर कंपनी एवं कृषि विभाग के समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है. जीराफूल धान  की खेती के लिए एक किसान को 20 किलोग्राम जीराफूल धान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से 52 रूपये के दर से उपलब्ध कराया जा रहा है.  फार्मा प्रोड्यूसर कंपनी के पास आठ हजार  किलोग्राम जीराफूल धान बीज उपलब्ध है. जिला प्रशासन ने महुआडांड़ के कृषकों से अपने खेतों में जीराफूल धान की खेती बढ़ावा हेतु फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी महुआडांड़, जेएसएलपीएस ऑफिस प्रखंड कार्यालय महुआडांड़ से बीज प्राप्त कर सकते हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!