लातेहार
झामुुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने एसआईआर कार्य का जायजा लिया

लातेहार। झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार पांडेय ने बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान संख्या 201 व 202 (अंबाकोठी) में बीएलओ-2 के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची का निरीक्षण एवं सत्यापन किया. इस मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है. उन्होने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित हो, इसका हें ख्याल रखना होगा. उन्होने कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहनी चाहिए. यह सुनिश्चित कराना आवश्यक है. उन्होने वैसे मतदाता जिन्होने अपना गणना प्रपत्र जमा नहींं किया है, उन्हें गणना प्रपत्र शीघ्र जमा करने का आग्रह किया. श्री पांडेय ने आगे कहा कि एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिक तथा छूटे हुए योग्य मतदाताओं से प्रपत्र-6 के माध्यम से अपना दावा प्रस्तुुत करने की अपील की. श्री पांडेय ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाने में सभी सक्रिय सहयोग करने की अपील आम लोगों से की. 



