WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

झामुमो नेता विधानसभा अध्यक्ष से मिले, अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की

Advertisement

बालूमाथ (लातेहार)।  झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह बालूमाथ निवासी जुनैद अनवर ने रविवार को रांची में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुलाक़ात की. इस दौरान उन्‍होने झारखंड में अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की. मुलाकात के क्रम में झामुमो नेता जुनैद अनवर ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को हिंदी भाषा में तर्जुमा-ए-कुरआन भेंट की.

Advertisement

जुनैद अनवर ने बताया कि देश और राज्य में नफरती सोच रखने वाले चंद लोग अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत फैलाकर राज्य की अमन, शांति व भाईचारगी के माहौल को खराब कर रहे हैं. इससे राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन देश की मजबूत एकता और अखंडता से वैसे लोगों के मंसूबों पर पानी फिर जा रहा है. झामुमो नेता ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष काफी सुलझे हुए शख्शियत के साथ महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर आसीन हैं.

Advertisement

चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने देश और राज्य की समृद्धि के लिए आपसी सौहार्द को महत्वपूर्ण बताते हुए एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखने व दर्शाने की आवश्यकता पर बल दिया. विधानसभा अध्यक्ष ने अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!