लातेहार। नीट पेपर लीक मामले को ले कर झारखंड मुक्ति मोर्चा, जिला समिति, लातेहार के तत्वावधान में आज 23 जुलाई को संध्या चार बजे समाहरणालय गेट के समीप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया जायेगा. झामुमो ज़िलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के झामुमो नेता व कार्यकर्ता भाग लेगें. इस आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव ने दी. श्री यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत दिनों नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया जा रहा है. उन्होने इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है.