टाउन हॉल में झामुमो लातेहार इकाई का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन
लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार इकाई द्वारा टाउन हॉल में आज बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने किया।बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं को एसआईआर और बीएलओ- टू से सम्बन्धित महत्वपूर्ण टिप्स दिया और आयोजित प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि एसआईआर में बीएलओ की प्रमुख भूमिका है. उन्होने कहा कि किसी वैद्य मतदाता का नाम सूची से हटाना नहीं चाहिए, इस पर विशेष ध्यान देना है.
इसके पूर्व पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विनोद पांडेय का भव्य स्वागत किया। इसके पूर्व प्रशिक्षण का शुभारंभ दिशोम गुरू शिबू सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष वैद्यनाथ राम, जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, समशूल होदा, सुशील यादव, प्रभात कुमार, विशाल कुमार, अंकित पांडेय, मो कामरान आदि मौजूद थे.