WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग को ले कर पत्रकारों ने सांसद व विधायकों को सौंपा ज्ञापन

लातेहार। प्रेस क्लब, लातेहार का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सांसद कालीचरण सिंह तथा विधायक प्रकाश राम और रामचंद्र सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होने लातेहार में प्रेस क्लब के लिए स्थायी भवन उपलब्ध कराने की मांग की. पत्रकारों ने जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जिले के पत्रकारों के लिए एक सुसज्जित प्रेस क्लब भवन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रेस क्लब भवन बनने से पत्रकारों को बैठकों, संवाद कार्यक्रमों, प्रशिक्षण शिविरों और सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक स्थायी स्थान मिल सकेगा. साथ ही पत्रकारों के बीच समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी. पत्रकारों ने जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में शीघ्र पहल करने का आग्रह किया.  पत्रकारों मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए सांसद और दोनों विधायकों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रेस क्लब भवन उपलब्ध कराने की दिशा में जल्द आवश्यक पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष विकास तिवारी, महासचिव राजीव मिश्रा, संजीव गिरी, मनीष सिन्हा, आशीष वैद्य, रूपेश कुमार, रुपेश अग्रवाल, राहुल पांडेय, राम कुमार मिस्त्री, निहित कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद सहित अन्य पत्रकार शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!