WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

लातेहार के 13 परीक्षा केद्रों में होगी जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 

19 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जायेगी परीक्षा

लातेहार। झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 19 अप्रैल को आयोजित की जायेगी. लातेहार जिला के 13 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी. प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 से 05:00 बजे तक आयोजित की जायेगी.  परीक्षा के सफल आयोजन को ले कर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को शहर के शिशु विद्या मंदिर एवं गांधी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने की बात कही. कहा कि परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्‍त ने निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंने एवं परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील परीक्षार्थियों से की. मौके पर डीआरडीए निदेशक  प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला परिहवन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अधिवक्‍ता राजीव रंजन पांडेय, एसवीएम के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी व‍ विकास कुमार संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!