लातेहार। 15 अप्रैल को जारी सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षाफल में समाचार लिखे जाने तक एसओई, लातेहार के करण कुमार ने 97.2 अंक ला कर जिला मुख्यालय मे पहला स्थान प्राप्त किया है. जबकि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार की आयुषी रंजन ने 96.6 अंक ला कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के आकाश रंजन सिंह ने 94.4 अंक ला कर तीसरे स्थान पर रहे. वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय की ही नेहा कुमारी व मंतशा आलिया 93.2 प्रतिशत अंक ला कर चौथा स्थान प्राप्त किया है. जबकि पीएम श्री केद्रीय विद्यालय की राखी कुमारी ने 92.8 अंक ला कर पांचवे स्थान पर रही है.