Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍यलातेहार

मकर संक्रांति पर पतंग प्रतियोगिता का आयोजन

लातेहार। मकर संक्रांति के अवसर पर शहर से सटे ततहा गरम जल कुंड स्‍थल पर पर्यटन विभाग के द्वारा पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पतंग प्रतियोगिता मे तकरीबन एक सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया. खास कर बच्‍चों एवं किशोरों में पतंग प्रतियोगिता को ले कर खासा उत्‍साह देखा गया.

Advertisement

पतंग प्रतियोगिता मे शाश्वत दत देव विजेता घोषित किया गया. सदर थाना के एएसआई  मनीष राय और पर्यटन विभाग के जिला समन्वयक संजीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया गया. मौके पर कई लोग मौजूद थे. बता दें कि पिछले कई वर्षों से ततहा में मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है और इसमें काफी संख्‍या में लोग भाग लेते हैं.

Advertisement

ततहा में गरम जल के कई कुंड हैं. यहां जमीन के अंदर से गरम पानी निकलता है. ठंड के मौसम में गरम जल कुंड में बैठ कर स्‍नान करना बहुत ही सुकून देता है. बताया जाता है कि यहां का पानी औषधीय गुणों से भरपूर है. यहां नहाने से चर्म रोग दूर होते हैं. ततहा को पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित करने की मांग वर्षों से की जा रही है.

तत्‍कालीन उपायुक्‍त कमल किशोर सोन भी ततहा जा चुके है. उन्‍होने इसे विकसित करने की बात कही थी, लेकिन उनके तबादले के बाद इसे मूर्तरूप नहीं दिया जा सका. पिछले साल भी प्रखंड व जिला स्‍तर के कई पदाधिकारी ततहा जा चुके हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!