RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

डीटीओ ने वाहन चालकों को जागरूक किया, बस और ऑटो स्टैंड की जांच की

लातेहार। सड़क सुरक्षा को ले कर उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने शुक्रवार को जिले के चंदवा थाना क्षेत्रों में अवस्थित बस स्टैंड का निरिक्षण किया. उस दौरान उन्होंने बस चालकों के द्वारा सवारी के उतार चढाव में बस स्टैंड का प्रयोग करने एवं नहीं करने वाले बस चालकों और ऑटो चालकों को जागरूक किया. उन्हें हिदायत दी गई की सवारी के उतार चढाव हेतु बस स्टैंड परिसर का ही इस्तेमाल करें अथवा भविष्य में इसका अनुपालन नहीं करने पर कठोर कारवाई की जाएगी. डीटीओ ने बताया कि शुक्रवार को चंदवा में एक बड़ा बाजार लगता है. इस दौरान दूर-दराज से आने वाले युवकों में तेजी से बाइक चलाने की होड़ लगी रहती है. इसकी सूचना लगातार मिलती है. डीटीओ ने चंदवा पहुंचकर तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगों तथा बीच सड़क पर बस एवं टेंपू खड़ा करके सवारी बैठाने वाले चालकों को हिदायत देकर वाहन छोड़ा. उन्होंने कहा है कि बीच सड़क पर वाहन खड़ा करना यातायात नियम का उल्लंघन है. ऐसा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. वाहन चालकों के इस हरकत से सड़क दुर्घटना की आशंका बनी होती है. उन्होंने तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाली युवाओं को भी शहर में नियंत्रित गति में वाहन चलाने का अपील किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!