WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम मकर संक्रांति पर शुभकामनाएं दी, पतंगबाजी भी की

लातेहार। झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम ने क्षेत्र वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने आवासीय परिसर में लोगों के बीच तिलकुट, चूड़ा और दही वितरण किया. इस मौके पर उन्होंने पतंगबाजी कर पारंपरिक रीतियों का भी निर्वाह किया. इस दौरान पूर्व मंत्री श्री राम ने कहा कि मकर संक्रांति एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है. यह पर्व सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है. आमतौर पर यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस साल यह 15 जनवरी को मनाया जा रहा है. इस दिन, लोग गंगा स्नान करते हैं, तिल और गुड़ का दान करते हैं और सूर्य की पूजा करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे सभी पर्व और त्यौहार एक दूसरे के साथ मिलकर मनाने की सीख देते हैं. इससे सामाजिक भाईचारा और आपसी सौहार्द बढ़ता है. मौके पर प्रभात कुमार, विशाल कुमार, रंजीत कुमार, विजय आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!