लातेहार। आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के लातेहार जिला महासचिव रूद्र प्रताप सिंह ने आगामी 18 अप्रैल को रांची चलने का आह्वन जिले के सभी आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों से की है. उन्होने कहा कि मोर्चा के विभिन्न मांगों को ले कर आगामी 18 अप्रैल को रांची में मुख्यमंत्री आवास के पास मोर्चा के तत्वावधान में धरना और प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होने बताया कि यह धरना व प्रदर्शन आकलन परीक्षा को टेट के समतुल्य मान्यता देने और समान कार्य के लिए समान वेतन देने और सेवा स्थायी करने की मांग को ले कर किया जा रहा है. श्री सिंह ने जिले के सभी आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों से चट्टानी एकता का परिचय देने एवं इस धरना व प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है. उन्होने कहा कि अगर 19 अप्रैल तक सरकार के साथ सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ तो यह आंदोलन जारी रहेगा. उन्होने कहा कि सरकार आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों के साथ सौतेेेला व्यवहार कर रही है. उन्होने सरकार से अपना वायदा पूरा करने की मांग की.