लातेहार। झारखंंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 24 नवंबर को टाउन हॉल, लातेहार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जायेगा. प्रयोगशाला प्रावैधिक ( लैब टेक्निशियन) विनय कुमार सिंह ने बताया कि लातेहार में तकरीबन 73 से भी ज्यादा थैलेसेमिया व सिकल सेल मरीज भर्ती होते हैं जिनको प्रतिमाह ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है. उन्होने बताया कि रक्त केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पिंकी कच्छप ने आम लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहयोग करें. रक्त केन्द्र, सदर अस्पताल लातेहार के कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिविर के सफल आयोजन के लिए चिकित्सा पदाधिकारी एवं पाराकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. विर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पिंकी कच्छप के नेतृत्व में टीम कार्य करेगी. टीम में प्रयोगशाला प्रावैधिक विनय कुमार सिंह, नेहा कुमारी, हरीशंकर मिश्रा, काउंसलर प्रमिला कुमारी, स्टाफ नर्स प्रीति अंजोला कुजूर, सुशीला टोप्पो, डी.ई.ओ. जुनैद अली एवं चालक सुरेन्द्र बडाईक शामिल हैं.