lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
लातेहार

उपायुक्‍त ने मुख्‍यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा की

लातेहार। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वित्तीय वर्ष 2026–27 के सफल क्रियान्वयन को लेकर परियोजना क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई.  बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत प्रखंड स्तरीय समिति द्वारा चयनित लाभुकों की सूची पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. इसके पश्चात परियोजना क्रियान्वयन समिति द्वारा चयनित लाभुकों का अनुमोदन किया गया. योजना के तहत जिले के 10 प्रखंडों में कुल 66 लाभुकों का अनुमोदन किया गया है. इनमें बकरा विकास योजना के तहत 13, सूकर विकास योजना के तहत 13, ब्रॉयलर कुक्कुट पालन योजना (525 चूजा) के तहत 13, 420 देसी कुक्कुट पालन (लो इनपुट लेयर) योजना के तहत 12 तथा बतख चूजा वितरण योजना (15 बतख) के तहत 15 लाभुक शामिल हैं.  उपायुक्‍त ने कहा क‍ि इस योजना का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना, स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा लाभुकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. बैठक में आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार के अलावा संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!