
लातेहार। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर लातेहार अंचल कार्यालय के सभागार में अंचलाधिकारी नंदकुमार राम के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों का अंगवस्त्र से पगड़ी एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। अंचलाधिकारी ने सभी प्रधानों को सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक योगदान और क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और ग्राम स्तर के प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलती है। प्रधानों ने भी इस सम्मान के लिए अंचलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और ग्राम स्तर के प्रतिनिधियों के बीच आपसी सहयोग एवं बेहतर संबंध स्थापित करना रहा।इस मौके पर ग्राम प्रधान गुंज़र उरांव,सुकु उरांव, दामोदर सिंह,रामा भगत, खखनु भुइयां,हेमलाल भुइंया,अंचल राजस्व निरीक्षक सहित अंचल के कर्मी अंगद पांडे बहादुर तुरी कुंदन कुमार मौजूद थे।



