झारखंड
भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई


उन्होंने इस अवसर पर भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की बात कही. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रो रामप्रवेश पांडेय ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के हम सभी वंसज हैं. धरती पर जब भी अन्याय हुआ है तो ब्राम्हण अग्रणी रहें हैं. ब्राम्हण ने कभी अपने बारे में नहीं सोचा है.
नरेश पाठक ने कहा कि यह अक्षय तृतीया तिथि व भगवान परशुराम जन्मोत्सव बेहद ही महत्वपूर्ण दिन है. विनय विनय पांडेय ने कहा भगवान परशुराम हम सब के आराध्य हैं. अवधेश पांडेय व मुकेश पांडेय ने कहा भगवान परशुराम जी की जयंती हमसभी के लिए संकल्प लेने का समय है. वहीं पंकज तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम धरती के प्रथम राम हैं, उनके जन्मोत्सव के मौके पर संकल्प लें कि अन्याय,अत्याचार के खिलाफ एकजुटता से लडेंगे. राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम अराध्य हैं, उनके बताए मार्ग पर चलें. प्रकाश तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती हम सभी के लिए गौरवशाली इतिहास को याद दिलाने वाला दिन है. मौके पर ललित पांडेय, सीताराम पांडेय, पारस तिवारी,संजय दुबे, मिथिलेश पांडेय, ,कमलापति पांडेय, गुडु दुबे, बबलू पांडेय, किशोर उपाध्याय,मनीष पाठक, पंकज मिश्रा, संजय पांडेय, छोटे तिवारी,पंकज पांडेय, ,सोनू पांडेय एवं अशोक तिवारी आदी मौजूद रहे. धन्यवाद ज्ञापन राजन तिवारी ने किया. कार्यक्रम हर्षपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. 