maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
राज्‍य

शत प्रतिशत दिव्यागों का यूडीआईडी कार्ड बनाएं: उपायुक्त

Latehar Make UDID cards for 100% disabled people: Deputy Commissioner

उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षा की

  लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों के निपटारे, लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त को वर्तमान में संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफ़बीएस) ,झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिए जा रहे हैं लाभ की जानकारी दी गई. इस संबंध में उपायुक्त ने नियमित रूप से लाभुकों को पेंशन के लाभ से आच्छादित करने तथा बचे हुए लाभुकों के आधार एवं मोबाइल सीडिंग का कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि दिव्यांगजनों का शत प्रति UDID Card निर्गत करना सुनिश्चित किया जाए. बैठक में प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग सह उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!