dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
धर्म

शिव मंदिर स्‍थापना सह प्राण प्रतिष्‍ठा अनुष्‍ठान 26 से, होगें कई कार्यक्रम

लातेहार। सदर प्रखंड के हेठपोचरा ग्राम मे स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा सह आंशिक पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने के पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम आगामी 26 से 28 फरवरी तक चलेगा. तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. मंदिर समिति के अनूप कुमार ने बताया कि  26 फरवरी को जलयात्रा एवं प्रतिमा जलाधिवास किया जायेगा.  27 फरवरी को वेदी पूजन, प्रतिमा संस्कार एवं नगर भ्रमण किया जायेगा. जबकि 28 फरवरी को प्रतिमा स्‍थापना व प्राण प्रतिष्‍ठा, हवन एवं भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद संध्या 06:30 बजे से रात्रि 02:30 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में भजन गायक प्रदुम्न सम्राट यादव (व्यास) एवं शिवकुमार यादव (व्यास) अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगे. श्री कुमार ने इन सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील हेठपोचरा व लातेहा नगरवासियों से की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button