लातेहार
सदस्यता अभियान को सफल बनाने में सामुहिक भागीदारी आवश्यक: बैद्यनाथ राम

लातेहार। पूरे प्रदेश में झारखंड मुक्ति का सदस्यता अभियान पिछले 18 जनवरी से चलाया जा रहा है. यह आगामी 45 दिनों तक चलेगा. सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं की सामुहिक भागीदारी आवश्यक है. उक्त बातें पूर्व मंंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम ने कही.
Advertisement
श्री राम बुधवार को स्थानीय माको डाक बंगला में सदस्यता अभियान को ले कर आहुत एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक की अध्यक्षता संयोजक प्रमुख लाल मोती नाथ शाहदेव ने किया. पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार की लोकप्रियता और कार्यशैली से प्रभावित हो कर काफी संख्या में लोग झामुमो का सदस्य बन रहे हैं.
Advertisement
आगे कहा कि सदस्यता अभियान किसी भी राजनीतिक दल का प्रमुख कार्य होता है. पंचायत, प्रखंड व जिला कमिटि का गठन करने के लिए सदस्यता अभियान जरूरी है. संयोजक प्रमुख लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने और सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. उन्होने कहा कि इस सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जायेगा. सदस्यता अभियान के बाद केंद्रीय महा अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा. इस अधिवेशन में लातेहार जिले से दस हजार कार्यकर्ता भाग लेगें.
