झारखंड
मेडिकल लैब टेक्निशियन स्वास्थ्य सेवाओं के स्तंभ हैं: डा धर्मशीला चौधरी


लातेहार। ब्लड बैंक, लातेहार की चिकित्सा पदाधिकारी डा धर्मशीला चौधरी ने कहा कि मेडिकल लैब टेक्निशियन स्वास्थ्य सेवाओं के स्तंभ हैं. उन्होने कहा कि मेडिकल लैब टेक्निशियन के रिर्पोट के आधार पर ही चिकित्सक किसी रोगी का इलाज करते हैं. डा चौधरी 15 अप्रैल को ब्लड बैंक, लातेहार में मेडिकल लैब टेक्निशियन डे के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में बोल रही थी. मौके पर ऑल इंंडिया मेडिकल लेबोरेट्री टेक्निशियन एसोसिएशन (एआईएमएलए) के प्रदेश अध्यक्ष सह ब्लड बैंक, लातेहार के लैब टेक्निशियन विनय कुमार सिंह ने कहा कि 15 अप्रैल मेडिकल लैब टेक्निशियन डे मनाया जाता है. इस दिन लैब टेक्निशियन के समर्पण और त्याग को याद किया जाता है. रांची समेंत झारखंड के सभी जिलों में लैब टेक्नीशियन डे मनाया जा रहा है.
इस अवसर पर ब्लड बैंक, लातेहार में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है. इससे पहले केक काटकर लैब के परिचय के रूप में मनाया जाता है इसे हम उत्सव के रूप में मनाते आ रहे हैं इस वर्ष भी रांची समेत डे बनाया गया. समाचार लिखे जाने तक आठ यूनिट रक्त का संग्रह कर लिया गया था. श्री सिंह ने कहा कि भगवान ने हमें मरीज के प्रति वफादारी और उनके रिपोर्ट के प्रति सत्यता का प्रमाण दे कर मानव की सच्ची सेवा करने का अवसर प्रदान किया है. हमें उसे जीवन में सार्थक बनाना है. मौके पर प्रबीर कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, मो. इकबाल, धनंजय भगत, चन्दन कुमार, हरिशंकर मिश्रा, आदर्श कुमार, वसीम, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी और प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे. 