RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

लातेहार जिला स्वर्णकार संघ की बैठक संपन्न

नव निर्वाचित पदाधिकारी को किया सम्मानित 

लातेहार। जिला स्वर्णकार संघ की एक बैठक जिला अध्यक्ष उमेश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक का कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक साप्ताहिक बंदी को लेकर एक मत से फैसला लिया. कहा गया कि स्वर्णकार समाज के लोग जो स्वर्ण व्यवसाय जुड़े है, वे हर शुकवार को अपनी दुकान बंद रखेंगे. यह साप्ताहिक बंदी आगामी पांच जून से लागू होगी. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड़ प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा जौहरी ने राज्य के स्वर्णकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए कई मांगे उठाई हैं. उन्होंने राज्य में स्वर्ण कारोबारियों के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं (लूट और डकैती) को देखते हुए पुलिस और प्रशासन से व्यवसायियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. बैठक में उन्होंने संघ के माध्यम से स्वर्णकार समाज को संगठित करने और राजनीति में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. बैठक में नव निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. बैठक में मुख्य सरंक्षक मोती सोनी ,पूर्व अध्यक्ष नारायण सोनी के अलावा महामंत्री आशीष सोनी, कोषाध्यक्ष गुप्तेश्वर सोनी,अक्षय सोनी, संजय सोनी, गोपाल सोनी, आलोक सोनी,रंजन सोनी ,उमाशंकर सोनी, प्रेम सोनी, बलराम सोनी, सुमित सोनी, कन्हाई सोनी, समीर सोनी, ददन सोनी, नरेश सोनी, राजेश सोनी, शिवलाल सोनी, सुनील सोनी और अंकित सोनी सहित स्वर्णकार समाज के कई लोग उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!