लातेहार। पिछले दिनों रांची से दिल्ली जा रहे एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड में क्रेश कर गई थी. इस दुर्घटना में तेली साहू समाज संजय प्रसाद, उनकी पत्नी और भांजा (चंदवा) असमय मारे गए थे. इस एयर एंबुलेंस में कुल सात लोग सवार थे. सभी लोग इस हादसे में अपनी जान गंवा दी थी. पलामू प्रमंडलीय तेली साहू समाज के अध्यक्ष रामदास साहू और लातेहार जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद एवं समाज के अन्य लोग संजय प्रसाद के चंदवा, सरोजनगर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने इस दुख की घड़ी में संयम से काम लेने की अपील की. प्रमंडलीय अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने की बात कही. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज उनके साथ है. उन्होंने मामले की जांच कराने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग सरकार से की. मौके पर तेली साहू समाज के लातेहार जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता, पलामू जिला अध्यक्ष ललन साहू , लातेहार जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, पलामू जिला सचिव अजय साहू, समाजसेवी राजा साहू, अवध किशोर प्रसाद गुप्ता, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर साहू, हरि साहू और सुमित कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे.