लातेहार। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने बरवाडीह प्रखंड में बेतला-छेछानी के समपी निर्माणाधीन औरंगा नदी पुल परियोजना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूरा करने का निर्देश संवेदक को दिया. चेतावनी देते हुए कहा कि यह परियोजना बहुत ही महत्वपूर्ण है. इसके निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. तकनीकी मानकों के अनुरूप ही कार्य होना चाहिए. बता दें कि इस पुल के बन जाने से बरवाडीह से पलामू के सतबरवा के बीच आवागमन को सुगम हो जायेगा. विधायक ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होने कहा कि सड़कें क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण होती है. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार प्रदेश में सड़कें और पुल पुलियाओंंके निर्माण पर अधिक ध्यान दे रही है. उन्होने कहा कि इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को नई गति मिलेगी. मौके पर बरवाडीह एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने भी निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, सईद अंसारी, अनील सिंह, दीपु तिवारी, हेसामूल अंसारी, समसूल अंसारी, ऐनामूल अंसारी, अनवर अंसारी, दिलावर अंसारी, सलीम अंसारी, इल्तजा अंसारी, रनविजय सिंह, उमेश प्रसाद, जयप्रकाश रजक, मुखिया मंजू देवी, संजय सिंह, रंजीत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.