लातेहार। पुलिस ने वाहन चोरी व लूटपात करने के गिरोह के दो लोगों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ा है. उक्त दोनो जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के ग्राम ओल्हेपाट में गत 19 जुलार्ड को बाहर खड़े पिकअप वाहन से डीज़ल चोरी कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें पकड़ लिया. पुलिस ने जब उन दोनो से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होने बताया कि वे झारखण्ड व बिहार के विभिन्न जिलों में वाहनों की चोरी, लूटपाट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं. इनके पास से चोरी का एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, दो चोरी का बैटरी, एक डीज़ल निकालने का पाइप व मशीन तथा दो मास्टर चाबी बरामद किया है. गिरफ्तार लोगों में रंजीत जयसवाल (41) पिता कन्हाई जायसवाल, (छतरपुर,पलामू) एवं विकास कुमार (30) पिता टीका साव (चट्टीपेटो, केरेडारी, हजारीबाग) का नाम शामिल है. अभियुक्तों का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है. इनके विरुद्ध लूट-पाट, डकैती, वाहन चोरी से संबंधित मामले दर्ज है.