झारखंड
भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने पर मुरली प्रसाद ने बधाई दी


बता दें कि 25 फरवरी को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने टोरी स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया. इस दौरान उन्होने ट्रेन के चालकों का मुंह मीठा कर उन्हें शुभकामनायें दी. बता दें ट्रेन भोपाल से धनबाद के बीच सप्ताह में तीन दिन चलेगी. श्री प्रसाद ने कहा कि एनडीए की केंद्र सरकार के कार्यकाल में देश में रेल का काफी विकास हुआ है. उन्होने कहा कि लातेहार को अमृत स्टेशन के रूप में चिन्हित कर यहां रेल व यात्री सुविधाओंं का विकास किया जा रहा है. आने वाले दिनों मे लातेहार आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन के रूप में गिना जायेगा.