लातेहार। नगर पंचायत इन दिनों लगातार एक्शन में है. सड़क सुरक्षा को ले कर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर नगर पंचायत सड़कों में अवैध पार्किंग को ले कर लगातार कार्रवाई कर रहा है. शुक्रवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबन्धक राज कुमार वर्मा ने अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की है. इस दौरान धर्मपुर मोड़ से सर्किट हाउस तक सड़कों पर अवध रूप से खड़े वाहनों को वहां से हटाया गया. नगर प्रबन्धक राज कुमार वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत लातेहार के द्वारा अवैध पार्किंग पर लगातार कार्रवाई जारी है. वैसे वहां जो अवैध पार्किंग में खड़े हैं या फिर वैसे बस या टेंपो निर्धारित स्थान में नहीं रुक कर अन्य स्थानों में अपने वाहन को रोक के सवारी का उतार-चढ़ाव कर रहे हैं, वैसे वाहनों को को चिन्हित कर जिला परिवहन कार्यालय लातेहार के द्वारा फाइन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस से धर्मपुर चौक तथा धर्मपुर चौक से सब्जी बाजार तक एवं थाना चौक के आसपास नो पार्किंग जॉन निर्धारित है. उन्होंने सभी वाहनों से वह इधर-उधर वहां नहीं लगाकर निर्धारित स्थान गर्ल्स स्कूल के पास पार्किंग में ही वाहन लगाने की हिदायत दी है. इन्होंने कहा कि सड़को पर अवैध पार्किंग से सड़क जाम का हमेशा आशंका रहती है और दुर्घटनाओं का भी खतरा रहता है. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.