maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

प्रकृति हमारे जीवन का आधार: कंचन कुमारी

लातेहार। मेरा युवा भारत, लातेहार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लातेहार प्रखंड के बेंदी एवं हरखा ग्राम में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर मेरा युवा भारत की उप निदेशक श कंचन कुमारी एवं युवा मंडल के सदस्यों ने पौधारोपण किया. विभिन जगहों में फलदार वृक्ष आम, कटहल, अमरुद, जामुन, शीशम, इत्यादि का पौधारोपण किया गया. पौधारोपण उपरांत उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कंचन कुमारी ने कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का आधार है और पेड़-पौधे पृथ्वी के अमूल्य धरोहर हैं. आज के समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य भी है. प्रत्येक युवा यदि अपने जीवन में नियमित रूप से पौधारोपण करने का संकल्प ले और लगाए गए पौधों की देखभाल भी करे, तो हम एक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने गांव, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाकर जन-जागरूकता फैलाएं तथा दूसरों को भी इस अभियान से जोड़ें. मेरा युवा भारत द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से जिले के युवाओं को अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!